हिंदी में अल्जाइमर रोग क्या है?HealthPlanet

Posted on Mon 12th Dec 2022 : 13:45

अल्जाइमर रोग एक मानसिक विकार है, जिसके कारण मरीज की याद्दाश्त कमजोर हो जाती है और उसका असर दिमाग के कार्यों पर पड़ता है. आमतौर पर यह मध्यम उम्र या वृद्धावस्था में दिमाग के ऊतकों को नुकसान पहुंचने के कारण होता है.

अल्जाइमर रोग मनोभ्रंश (dementia) का एक प्रगतिशील रूप है। मनोभ्रंश उन स्थितियों के लिए एक व्यापक शब्द है जो स्मृति, सोच और व्यवहार को नकारात्मक रूप से प्रभावित करती हैं। यह परिवर्तन दैनिक जीवन में कठिनाइयाँ पैदा करते हैं जो कि सामान्य से लेकर गंभीर तक हो सकती है. अल्जाइमर रोग वैसे तो उम्र के किसी भी दौर में हो सकता है, लेकिन इसकी होने की आशंका 60 वर्ष के बाद ज्यादा होती है. दुनिया भर में मनोभ्रंश यानि डिमेंशिया से लगभग 5 करोड़ ज्यादा लोग पीड़ित हैं और इन लोगों से में से करीब 60 से 70 प्रतिशत के बीच अल्जाइमर रोग होने का अनुमान है। बीमारी के शुरुआती लक्षणों में हाल की घटनाओं या बातचीत को भूलें की समस्या होती है। जैसे-जैसे बीमारी बढ़ती है, अल्जाइमर रोग से पीड़ित व्यक्ति की याददाश्त कमजोर हो जाती है और वह रोजमर्रा के कार्यों को करने की क्षमता खो देता है। इस दिमागी बीमारी की सबसे बड़ी समस्या यह है कि यह लगातार प्रगति करती है और इसका कोई उपचार भी मौजूद नहीं है. हाँ, लेकिन कुछ खास उपायों और कुछ दवाओं की मदद से इसके आगे बढ़ने की गति को धीमा किया जा सकता है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info